रामगंजमण्डी: गोला में करंट की चपेट में आने से 4 दुधारू भैसों की हुई मौत, किसान को हुआ ₹3.50 लाख का नुकसान
रामगंजमंडी में सुकेत क्षेत्र के एक खेत मे विचरण कर रही 4 भैसों की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। भैसों की मौत से किसान को 3 लाख 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसके चलते किसानों ने आक्रोश भी जताया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गोला गांव की है। किसान देवीलाल गुर्जर ने बताया कि गांव के एक खेत मे 30 से 40 भेस विचरण कर रही थी।