रामगंजमण्डी: नकबजनी व चोरी की वारदातों का खुलासा कर सुकेत पुलिस ने कंजर गैंग के 4 सदस्यों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी में सुकेत क्षेत्र के बडौदियां, रामपुरिया, ढींगसी और हिरियाखेडी में एक के बाद एक हुई नकबजनी व चोरी की वारदातो का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए 4 आरोपियो को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने बड़ोदिया की वृद्धा महिला के पैरों के दो चांदी के कड़े और एक हाथ का चांदी का कड़ा बरामद किया है।