रामगंजमण्डी: एक्सप्रेस-वें का ट्रैफिक डायवर्ड और नई सड़क बनाने की मांग को लेकर अमझार-भटवाडा के ग्रामीण बैठे धरने पर #jansamasya
अमझार भटवाड़ा में नई सड़क बनाने और एक्सप्रेस-वें का ट्रैफिक रात मे डाइवर्ड करने की मांग क़ो लेकर सोमवार को 5 गांव के ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण 7 घण्टे तक धरने पर बैठे रहे। ऐसे मे अमझार -भटवाडा रोड पर करीब 4 किलोमीटर का भारी जाम लग गया। जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर डाइवर्ड किया। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुँचा।