रामगंजमण्डी: सब्जीमंडी में लगे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तेज धमाके से राहगीरों में मचा हड़कंप, आग पर पाया गया काबू
रामगंजमंडी की सब्जी मंडी परिसर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। बिजली ट्रांसफार्मर में तेज धमाका होने से राजगीरों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए। वही बिजली ट्रांसफार्मर से भीषण आग की लपेट और धुआँ निकलता रहा। इसके बाद सूचना पर पालिका दमकल मौके पर पहुंची। जहां कर्मियों ने आग को काबू में किया।