मौजमाबाद: 100 छात्रों को संस्कृत के विद्वान करेंगे प्रशिक्षित, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने दी जानकारी
जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से संचालित अष्टादशी योजना के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर छात्रों का चयन कर उन्हें नामचीन विद्वानों की ओर से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। देश के 15 राज्यों के अनेक विद्यालय, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के 100 छात्रों को इस योजना का लाभ मिला है।