गांगड़तलाई: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर चिकली बादरा एवं सुंदराव में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम
चिकली तेजा के गांव चिकली बादरा एवं ग्राम पंचायत सुंदराव में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वागधरा एवं कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठनों के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक ज्ञान, देसी बीज संरक्षण, प्राकृतिक खेती, जल-जंगल-जमीन संरक्षण एवं जैव विविधता बचाने को लेकर समुदाय के साथ संवाद किया।