नूंह जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गो तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर गोवंश और गोमांस बरामद किया है। दोनों ही मामलों में आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। एक मामला सदर थाना तावडू में दर्ज हुआ है, तो वहीं दूसरा मामला पुन्हाना थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।