प्रतापगढ़: नीमा गांव में जंगल खाते की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत डीएम से की गई
नीमा गांव निवासी वंशराज गौतम ने डीएम प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका घर जंगल खाते की सरकारी भूमि के समीप स्थित है। गांव के कुछ दबंग उक्त जंगल खाते की सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। उसके दरवाजे के सामने आकर उक्त लोग सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। उसने जब मना किया तो वह लोग उसे मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए ।