कोईलवर: मथुरापुर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू
कोईलवर प्रखंड के मथुरापुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार दोपहर 2:00 बजे मुख्य अतिथि बरहरा विधानसभा के राजद नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह ने फीता काटकर किया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया है, जिससे क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर है। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों का जोश, खेल भावना और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।