सागर नगर: सागर पुलिस लाइन में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
पुलिस लाइन सागर स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को एक दिवसीय आपदा राहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड बल, स्काउट गाइड तथा ग्राम नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों को बाढ़, जलभराव, अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई हैं।