सागर नगर: ग्राम कपूरिया की महिलाएं हाथों में खाली बॉटल लेकर पहुंची कलेक्टर कार्यालय, पानी उपलब्ध कराने की मांग की #jansamasya
सागर जिले के ग्राम कपूरिया से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने हाथों में खाली बॉटल लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंची और प्रशासन से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि गांव में भीषण जल संकट है, गर्मी के मौसम में गांव में लगे नलकूपों से पानी नहीं आ रहा है कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।