सागर नगर: समग्र परिवार आईडी में पत्नी की जगह लिख दिया पिता का नाम, सचिव की गलती के कारण परेशानी झेल रहा ग्राम रजौला का दपंती
शाहगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बसोना के ग्राम रजौला के रहने वाले राजकुमार राठौर अपनी पत्नी शिवानी राठौर का नाम समग्र आईडी में ना जुड़ने को लेकर परेशान हैं।क्योंकि समग्र परिवार आईडी में युवक राजकुमार के पिता रामनाथ को ही उसकी पत्नी दर्शा दिया है इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके लेकिन सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।