सागर नगर: रामबाग मंदिर बड़ा बाजार से निकलेगी भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई
शहर मे सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रामबाग मंदिर बड़ा बाजार से शाम 4:30 बजे गाजे बाजे अखाडे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की बाल स्वरूप झांकी सजाई जाएगी।शोभायात्रा बड़ा बाजार होते हुए कोतवाली तीन बत्ती कटरा बाजार से होते हुए पद्माकर स्कूल नमक मंडी में पहुंचकर समापन होगा।