सागर नगर: किशोर न्यायालय के पास युवक का शव कमरे में फंदे पर मिला, पुलिस कर रही जांच
सागर में किशोर न्यायालय के पास युवक का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक की पहचान भोले पिता मुकुंदी सेन उम्र 27 साल निवासी पठारी विदिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।मृतक ने सुसाइड क्यों किया, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।