सहारनपुर: सहारनपुर में स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 95 बूथों पर हुई वोटिंग, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
जिले में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, मतदान शाम चार बजे तक निर्धारित रहा। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गयी। वहीं, 19 मतदान केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।