सतना जिले के भटिगवां गांव में 5 मार्च को होली की रात जमीन विवाद में 33 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार दूसरे आरोपी (चाचा) को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी चचेरा भाई पहले ही गिरफ्तार हो चुका था।