जहानाबाद: जहानाबाद में कांग्रेस का धरना: वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने और नियमित वेतनमान की उठी मांग
जहानाबाद के कारगिल चौक पर कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के समायोजन, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।