सतबरवा: बकोरिया गांव में ज़मीन विवाद में होमगार्ड जवान और उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस कार्रवाई जारी
सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव में जमीन विवाद में होमगार्ड जवान अजय कुमार यादव और उसके पिता राजदेव यादव पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया। बीच बचाव करने पर जवान की पत्नी पूनम देवी भी जख्मी हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।