झालरापाटन: अमीनपुर गांव के युवक ने ससुराल में कीटनाशक पीकर जान दी, परिजनों ने ससुराल वालों पर झगड़े का आरोप लगाया
झालावाड़ के अमीनपुर गांव के एलकार सिंह ने ससुराल में कीटनाशक पी लिया।और इलाज के दौरान शनिवार रात एसआरजी हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है।अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक, एलकार सिंह अपनी पत्नी को लेने खेर खेड़ी स्थित ससुराल गया था। वहां कीटनाशक पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।