Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

घैलाढ़: हरीनगर हरी चरैया गांव से पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया

Ghailarh, Madhepura | May 12, 2026
परमानंदपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा एवं एस आई प्रशांत कुमार शराब की नेक्सस को ध्वस्त करने के लिए छापामारी और कार्रवाई कर रहे थे गुप्त सूचना पर हरी नगर चरिया गांव में छापामारी कर पांच शराब कारोबारी को 60 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया मंगलवार को 3:00 बजे दिन में न्यायालय में शराब कारोबारी को पेश किया पुलिस अभी रक्षा में न्यायालय ने जेल भेजा

MORE NEWS

🔴 शिक्षा मंत्री की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं- निशांत यादव

बिहार के 551 स्कूलों के नाम बदलने के खिलाफ मधेपुरा में NSUI नेता निशांत यादव द्वारा विरोध जाहिर करने पर शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के बयान के खिलाफ आज NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने दर्जनों छात्रों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया। 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि मिथलेश तिवारी जैसे लोगों के हाथ में शिक्षा विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग है । जो बिहार के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को तय करता है । उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने कार्यकाल में एक स्कूल नहीं खोल पाई तो बने हुए स्कूलों के नाम और रंग बदलकर बदलाव और विकाश का श्रेय ले रही है । आगे उन्होंने कहा कि मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री नहीं बल्कि झाड़ - फूक मंत्री है। ये महोदय विश्वविद्यालय की स्थापना को पैसे की बर्बादी बोलते है। शिक्षा का कम और झाड़ -फूक , पूजा -पाठ की चर्चा अधिक करते है।

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि भारत का संविधान देश हर नागरिक को यह अधिकार देता है कि वो सरकार के गलत नीतियों का विरोध करे और उनसे सवाल करें और सरकार की जिम्मेवारी होती है कि वो जनता द्वारा किए गए सवालों का जवाब दे । लेकिन विरोध करने पर शिक्षा मंत्री जी द्वारा जिस तरह का धमकी भरा बयान दे रहे है यह दुःखद है । मंत्री जी ने कहा है कि जिन्होंने विरोध किया है उनका इलाज कर दिया जाएगा । शिक्षा मंत्री की यह भाषा विशुद्ध गुंडई वाली भाषा है । सत्ता के हनक में मंत्री जी यह भूल गये है कि उनकी ताकत और सत्ता जनता से है। जो जनता ताकत दे सकती है , वो छिन भी सकती है । निशांत यादव ने कहा कि लगभग सभी स्कूल स्वतंत्रता सेनियों और महापुरुषों के नाम से था । जिसे बदल दिया गया है । इससे बिहार के आम जनमानस के भावना को चोट लगी है । जनता चुप नहीं रहेगी । रास बिहारी मंडल स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के अग्रणी नेता थे। सरकार समय रहते महापुरुषों, महान विभूतियों का अपमान बंद करे नहीं तो पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। सरकार की गुंडागर्दी और धमकियों से हमलोग डरने वाले नहीं है। आप हमें जेल में डाल सकते हो, मुकदमे दर्ज कर सकते हो, सत्ता के दुरुपयोग कर हानि पहुंचा सकते हो लेकिन हमें चुप नहीं करा सकते है । 

प्रेस वार्ता में मुख्यरूप से NSUI जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, विभाष कुमार विमल, लाल बहादुर कुमार, ब्रजेश कुमार, सुदर्शन कुमार, करण कुमार, अनिल कुमार, गुड्डू कुमार, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, आजाद कुमार , प्रदीप कुमार, अमन कुमार, रविशंकर कुमार, प्रिंस कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।
📹 Murari Kumar Singh

🔴 शिक्षा मंत्री की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं- निशांत यादव बिहार के 551 स्कूलों के नाम बदलने के खिलाफ मधेपुरा में NSUI नेता निशांत यादव द्वारा विरोध जाहिर करने पर शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के बयान के खिलाफ आज NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने दर्जनों छात्रों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि मिथलेश तिवारी जैसे लोगों के हाथ में शिक्षा विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग है । जो बिहार के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को तय करता है । उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने कार्यकाल में एक स्कूल नहीं खोल पाई तो बने हुए स्कूलों के नाम और रंग बदलकर बदलाव और विकाश का श्रेय ले रही है । आगे उन्होंने कहा कि मिथलेश तिवारी शिक्षा मंत्री नहीं बल्कि झाड़ - फूक मंत्री है। ये महोदय विश्वविद्यालय की स्थापना को पैसे की बर्बादी बोलते है। शिक्षा का कम और झाड़ -फूक , पूजा -पाठ की चर्चा अधिक करते है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि भारत का संविधान देश हर नागरिक को यह अधिकार देता है कि वो सरकार के गलत नीतियों का विरोध करे और उनसे सवाल करें और सरकार की जिम्मेवारी होती है कि वो जनता द्वारा किए गए सवालों का जवाब दे । लेकिन विरोध करने पर शिक्षा मंत्री जी द्वारा जिस तरह का धमकी भरा बयान दे रहे है यह दुःखद है । मंत्री जी ने कहा है कि जिन्होंने विरोध किया है उनका इलाज कर दिया जाएगा । शिक्षा मंत्री की यह भाषा विशुद्ध गुंडई वाली भाषा है । सत्ता के हनक में मंत्री जी यह भूल गये है कि उनकी ताकत और सत्ता जनता से है। जो जनता ताकत दे सकती है , वो छिन भी सकती है । निशांत यादव ने कहा कि लगभग सभी स्कूल स्वतंत्रता सेनियों और महापुरुषों के नाम से था । जिसे बदल दिया गया है । इससे बिहार के आम जनमानस के भावना को चोट लगी है । जनता चुप नहीं रहेगी । रास बिहारी मंडल स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के अग्रणी नेता थे। सरकार समय रहते महापुरुषों, महान विभूतियों का अपमान बंद करे नहीं तो पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। सरकार की गुंडागर्दी और धमकियों से हमलोग डरने वाले नहीं है। आप हमें जेल में डाल सकते हो, मुकदमे दर्ज कर सकते हो, सत्ता के दुरुपयोग कर हानि पहुंचा सकते हो लेकिन हमें चुप नहीं करा सकते है । प्रेस वार्ता में मुख्यरूप से NSUI जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, विभाष कुमार विमल, लाल बहादुर कुमार, ब्रजेश कुमार, सुदर्शन कुमार, करण कुमार, अनिल कुमार, गुड्डू कुमार, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, आजाद कुमार , प्रदीप कुमार, अमन कुमार, रविशंकर कुमार, प्रिंस कुमार इत्यादि उपस्थित थे । 📹 Murari Kumar Singh

Ghailarh, Madhepura | Jul 27, 2026

बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देशानुसार बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में आज दिनांक 26 जुलाई को एकदिवसीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)

बिहार राज्य कबड्डी संघ के निर्देशानुसार बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम मधेपुरा में आज दिनांक 26 जुलाई को एकदिवसीय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने नारियल फोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। (पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)

Ghailarh, Madhepura | Jul 26, 2026

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल

मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया।

आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है।

दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴स्टेट हाईवे-91 पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक का पैर बुरी तरह टूटा, तीन घायल मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे-91 पर शनिवार को पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरलीगंज पहुंचाया गया। आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल मिथिलेश कुमार सिंह (45 वर्ष), पता- ग्वालपाडा, शाहपुर, का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मिथिलेश कुमार सिंह का दाहिना पैर पूरी तरह टूटकर लटक गया था। वहीं अन्य दोनों घायलों को उनके अनुरोध पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दिग्घी जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे धीरे-धीरे बाइक मोड़कर खड़ी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने असंतुलित होकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी के सिर में भी चोट लगी है। दूसरी बाइक के चालक नवीन कुमार (19 वर्ष), पिता सुरेंद्र शर्मा, निवासी रघुवंश नगर, पूर्णिया ने बताया कि वह लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चला रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सामने मौजूद मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Jul 25, 2026