हसपुरा हाईस्कूल के बड़ी फिल्ड में बुधवार को योगासन अभ्यास के लिए शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग शामिल हुए। पतंजलि योग समिति , भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि किसान सेवा समिति कि ओर से योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारत स्वाभिमान बिहार राज्य दक्षिण प्रभारी सुनिल स्वाभिमानी ने कहा योगासन से जीवन रोग मुक्त बन सकते हैं।