स्लीमनाबाद: स्लामीनाबाद में मसूर से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर दाल बिखरी, चालक घायल
स्लामीनाबाद सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मसूर की दाल से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना तेज था कि ट्रक में भरी पूरी मसूर सड़क पर बिखर गई, जिससे रास्ता पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।