पोहरी: पोहरी जनपद सभागार में विधायक कैलाश कुशवाह ने ली तिमाही समीक्षा बैठक, विभाग प्रमुखों से चर्चा कर दिए निर्देश
पोहरी जनपद सभागार में बुधवार दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने समस्त विभाग प्रमुखों की तिमाही समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक कैलाश कुशवाह ने विभाग प्रमुखों से वन- टू- वन चर्चा कर विभागों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। जहा बैठक में विधायक कैलाश कुशवाह ने क्षेत्र में चल रहे प्रगतिरत कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिये निर्देश दिये।