कर्वी: चित्रकूट में आओ कुंभ नहाओ सनातन धर्म की बुलेट यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
चित्रकूट जनपद में भदोही के राम जानकी मंदिर के पीठाधीश्वर मां राजलक्ष्मी मंदा की आओ कुंभ नहाओ सनातन धर्म जागरूकता बुलेट यात्रा चित्रकूट पहुंची है जहां इस यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया है, यह जागरूकता यात्रा बीते 9 जनवरी को भदोही के राम जानकी मंदिर के पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी मंदा द्वारा बुलेट से यात्रा निकाली गई है.