कर्वी: डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए होर्डिंग एरिया और मुर्का बॉर्डर पर बनाए गए बैरियर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मेला को देखते हुए जनपद के औद्योगिक परिक्षेत्र में बनाए गए होर्डिंग एरिया एवं मुर्का बॉर्डर पर बनाए गए बैरियर का आकस्मिक निरीक्षण किया । बताते चलें कि महाकुंभ मेला में भक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए जा रहे जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े।