कर्वी: महाकुंभ के दृष्टिगत सीओ नगर ने रामघाट क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन में महाकुंम्भ 2025 प्रयागराज को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एवं शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी की उपस्थिति में चौकी सीतापुर क्षेत्र में रामघाट में सुरक्षा का जायजा लिया है।