चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया 23 मई से 1 जून तक पुष्कर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर लौटे। डीसी महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि शिविर में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 10 जिला अध्यक्षों को कांग्रेस की रीति-नीति, मनरेगा की जानकारी दी।