गड़हनी: गड़हनी उर्दू विद्यालय में छत से चट उखाड़कर गिरने से दो छात्राएं घायल हुईं
नगर पंचायत गड़हनी स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में छत से एक चट उखड़कर टुकड़ा गिरने से दो छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राएं को एच एम के अस्पताल में जाकर इलाज कराया। बता दे कि कई सालों से विद्यालय का भवन जर्जर है और उस भवन में ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसको लेकर एच एम ने पहले शिक्षा विभाग को आवेदन देकर जानकारी दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।