Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

निवाली में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन व वितरण शिविर संपन्न बड़वानी 22 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत निवाली में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन व वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में पात्र हितग्राहियों के लिए ऑन-द-स्पॉट हाथ-पैर, कैलीपर्स, कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरणों के चिन्हांकन की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री छतर सिंह पटेल एवं उपाध्यक्ष श्री पठान किराड़े द्वारा 13 पात्र हितग्राहियों को कैलीपर्स वितरित किए गए। शिविर में कुल 171 लोगों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 25 दिव्यांगजनों एवं 19 वृद्धजनों का चिन्हांकन सहायक उपकरणों हेतु किया गया। साथ ही मौके पर 22 मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किए गए एवं 51 लाभान्वितों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री रोनक सोलंकी, जनपद व नगर परिषद का अमला तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। अगला शिविर कल गुरुवार 23 जुलाई को जनपद परिसर पानसेमल में आयोजित किया जाएगा। दिव्यांगजनों को लाना होंगे ये दस्तावेज दिव्यांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत या अधिक व यूडीआईडी प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र जिसमें 22500 रुपये प्रतिमाह से कम आय हो, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट फोटो दिव्यांगता दर्शाता हुआ, मोटराईज्ड ट्राईसिकल हेतु 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, मोटराइज्ड ट्राई सिकल हेतु पिछले 05 वर्षों में किसी भी स्त्रोत से मोटराइज्ड ट्राई सिकल प्राप्त नही की हो। इसी प्रकार राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के वृद्धजन को बीपीएल राशन कार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पन्द्रह हजार प्रतिमाह से कम का आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। #JansamparkMP #Badwani

9 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

MORE NEWS

'जो न पहुँचे हम तक, हम पहुँचे उन तक!" ✨

#बड़वानी की दुर्गम पहाड़ियों में मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  के विज़न को ज़मीन पर उतार रहे हैं #मिशन_ग्रीन_कमांडो के अग्रिम पंक्ति के योद्धा — CHO, ANM, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
@topfans 
#JansamparkMP
#Badwani

'जो न पहुँचे हम तक, हम पहुँचे उन तक!" ✨ #बड़वानी की दुर्गम पहाड़ियों में मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के विज़न को ज़मीन पर उतार रहे हैं #मिशन_ग्रीन_कमांडो के अग्रिम पंक्ति के योद्धा — CHO, ANM, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। @topfans #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
बड़वानी 22 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सप्ताह में होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं सहित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों के संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी से समन्वय कर अगले सप्ताह तक प्रकरणों को निराकृत कराये। साथ ही मूंग उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन एवं डेयरी विकास की समीक्षा करते हुए उन्होंने उप संचालक पशुपालन को संचालित योजनाओं में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सांची दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर को मिल्क कलेक्शन सेंटरों की संख्या बढ़ाने, कलेक्शन का डेटा प्रस्तुत करने, नए सेंटर शुरू करने तथा एलडीएम के माध्यम से सीसीएल प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराने को कहा।
 जिले में आजीविका एवं रोजगार संवर्धन पर जोर देते हुए कलेक्टर ने जिला आजीविका मिशन अंतर्गत आजीविका रूरल मार्ट के माध्यम से जिले में नई इकोनॉमिक क्रिएशन (आर्थिक गतिविधियों के सृजन) की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, क्योंकि सही अर्थों में यही जिले की गति एवं प्रगति का आधार है और विकास का वास्तविक प्रतीक होगा। इसके साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बड़वानी को स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
 सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 50 और 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का अगले सप्ताह तक शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने  सभी विभाग प्रमुखों को दर्ज शिकायतों के निराकरण में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।।
 डीपीसी बड़वानी को सभी शासकीय स्कूल भवनों के अधोसंरचना संबंधी निरीक्षण कराने तथा जर्जर या जीर्ण-शीर्ण भवनों में संचालित कक्षाओं को तत्काल अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए। इस सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारी की सीधी जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत चिन्हित सैम/मैम  ( SAM/MAM  ) बच्चों का संपर्क ऐप पर शत-प्रतिशत पंजीयन, एमोक्सीसिलिन दवा के स्टॉक और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जबकि समस्त अनुविभागीय अधिकारी। एवं तहसीलदारों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी को सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने सम्बन्ध में एनजीओ के माध्यम से मैरिज काउंसलिंग एवं समुचित उपचार लेने हेतु नागरिको प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमएचओ एवं संयुक्त कलेक्टर को वरला क्षेत्र में ग्रीन कमांडो अभियान अंतर्गत टीकाकरण एवं अन्य तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को। मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा शिशु व मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। पीएचई विभाग को मानसून अवधि में निर्बाध पेयजल आपूर्ति, दूषित जल से बचाव एवं शत-प्रतिशत क्लोरीनेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगरीय निकायों के सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) के तहत जियो-टैगिंग की प्रक्रिया पूरी कर द्वितीय किश्त जारी करने तथा कृषि विभाग को ई-विकास टोकन प्रणाली व फसल बीमा योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।
 बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय जिला प्रमुख उपस्थित रहे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश बड़वानी 22 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सप्ताह में होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं सहित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों के संबंध में सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी से समन्वय कर अगले सप्ताह तक प्रकरणों को निराकृत कराये। साथ ही मूंग उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुपालन एवं डेयरी विकास की समीक्षा करते हुए उन्होंने उप संचालक पशुपालन को संचालित योजनाओं में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सांची दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर को मिल्क कलेक्शन सेंटरों की संख्या बढ़ाने, कलेक्शन का डेटा प्रस्तुत करने, नए सेंटर शुरू करने तथा एलडीएम के माध्यम से सीसीएल प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कराने को कहा। जिले में आजीविका एवं रोजगार संवर्धन पर जोर देते हुए कलेक्टर ने जिला आजीविका मिशन अंतर्गत आजीविका रूरल मार्ट के माध्यम से जिले में नई इकोनॉमिक क्रिएशन (आर्थिक गतिविधियों के सृजन) की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, क्योंकि सही अर्थों में यही जिले की गति एवं प्रगति का आधार है और विकास का वास्तविक प्रतीक होगा। इसके साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बड़वानी को स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 50 और 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का अगले सप्ताह तक शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को दर्ज शिकायतों के निराकरण में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।। डीपीसी बड़वानी को सभी शासकीय स्कूल भवनों के अधोसंरचना संबंधी निरीक्षण कराने तथा जर्जर या जीर्ण-शीर्ण भवनों में संचालित कक्षाओं को तत्काल अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए। इस सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारी की सीधी जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत चिन्हित सैम/मैम ( SAM/MAM ) बच्चों का संपर्क ऐप पर शत-प्रतिशत पंजीयन, एमोक्सीसिलिन दवा के स्टॉक और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जबकि समस्त अनुविभागीय अधिकारी। एवं तहसीलदारों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी को सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने सम्बन्ध में एनजीओ के माध्यम से मैरिज काउंसलिंग एवं समुचित उपचार लेने हेतु नागरिको प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमएचओ एवं संयुक्त कलेक्टर को वरला क्षेत्र में ग्रीन कमांडो अभियान अंतर्गत टीकाकरण एवं अन्य तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को। मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा शिशु व मातृ मृत्यु दर को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। पीएचई विभाग को मानसून अवधि में निर्बाध पेयजल आपूर्ति, दूषित जल से बचाव एवं शत-प्रतिशत क्लोरीनेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगरीय निकायों के सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) के तहत जियो-टैगिंग की प्रक्रिया पूरी कर द्वितीय किश्त जारी करने तथा कृषि विभाग को ई-विकास टोकन प्रणाली व फसल बीमा योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय जिला प्रमुख उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

नशा मुक्ति हेतु दिलाई गई शपथ 
बड़वानी 22 जुलाई 2026/नशामुक्ति जनजागृति अभियान के तहत जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री सन्तरा निनामा के नेतृत्व में 22 जुलाई को विकासखण्ड ठीकरी में पी.एम.श्री एकीकृत शा.क.उ.मा. वि. अंजड़., शा. सांदीपनी स्कूल अंजड़., शा.उ.मा.वि. हरीबड़, शा.उ.मा.वि. मण्डवाडा, शा.उ.मा.वि. साकड़, एवं विकासखण्ड राजपुर शा.उ.मा.वि. बा. हा. राजपुर, शा.उ.मा.वि. कासेल, शा.प्रा.वि. मदिल में श्री राजेन्द्र बघेल खेल प्रशिक्षक एवं श्री पंडितराज मौरे ग्रा.यु. समन्वयक के द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बालक / बालिकाओं को नशे के बारे मे बताया गया एवं शपथ दिलाई गई।

नशा मुक्ति हेतु दिलाई गई शपथ बड़वानी 22 जुलाई 2026/नशामुक्ति जनजागृति अभियान के तहत जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री सन्तरा निनामा के नेतृत्व में 22 जुलाई को विकासखण्ड ठीकरी में पी.एम.श्री एकीकृत शा.क.उ.मा. वि. अंजड़., शा. सांदीपनी स्कूल अंजड़., शा.उ.मा.वि. हरीबड़, शा.उ.मा.वि. मण्डवाडा, शा.उ.मा.वि. साकड़, एवं विकासखण्ड राजपुर शा.उ.मा.वि. बा. हा. राजपुर, शा.उ.मा.वि. कासेल, शा.प्रा.वि. मदिल में श्री राजेन्द्र बघेल खेल प्रशिक्षक एवं श्री पंडितराज मौरे ग्रा.यु. समन्वयक के द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बालक / बालिकाओं को नशे के बारे मे बताया गया एवं शपथ दिलाई गई।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026