ढिगावड़ा मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान का आरोप, महिला के विरोध पर डलवाया टेंडर वोट
अलवर के राजगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ढिगावड़ा मतदान केंद्र पर महिला लल्ली देवी के नाम से कथित फर्जी मतदान का मामला सामने आया। लल्ली देवी ने जब इसका विरोध किया तो पोलिंग पार्टी के एआरओ ने समझाइश की और नियमानुसार उनका टेंडर वोट डलवाया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर सवाल उठे।
Alwar, Alwar | Oct 28, 2026