हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण हवन को लेकर विवाद के बीच अब नया मोड़ सामने आया है। हवन में शामिल बताए जा रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक का दावा है कि उन्हें प्रसाद बांटने के नाम पर बुलाया गया था और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां शुद्धिकरण हवन होने वाला है। उनके इस दावे के बाद मामले को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण आयोजन को लेकर पहले से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। अब युवक के कथित बयान ने पूरे मामले में एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।
नोट: वायरल वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है। हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की पुष्टि नही करता है।
#Haldwani #HaldwaniNews #RamleelaMaidan #PurificationRitual #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #NainitalNews #MohanArya #DalitYouth #PoliticalNews #ViralVideo #SocialMediaViral #HaldwaniPolitics #Congress #BJP #PoliticalControversy #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 15, 2026