टीकमगढ़: गुदनवारा गांव के पास दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक महिला की हुई मौत व 4 लोग हुए घायल
गुदनवारा गांव के पास दो बाईकों की भिड़त हो गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हैं। चार घायलों में से 108 की मदद से तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया एक घायल को मामूली चोट आई है। दो लोगों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वही एक घायल को 108 वाहन लेने के लिए गया है। इस घटना में कुल चार लोग घायल और एक महिला की मौत हो गई।