गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिला पुलिस व एसटीएफ टीम ने हत्या के मामले में शामिल कुख्यात जितेंद्र को किया गिरफ्तार: SSP
गयाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई जिला पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टॉप 10 की सुची में शुमार कुख्यात अपराधी जितेंद्र कुमार किया गया गिरफ्तार। पकड़ा गया कुख्यात अपराधी जितेंद्र कुमार पिता राजबली उर्फ रामबली काको थाना जिला जहानाबाद का रहने वाला है। इसकी जानकारी आज दिनांक 10 सितंबर बुधवार की शाम 6 बजे एसएसपी आनंद कुमार ने दी है।