सांगानेर: जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने ऑन डिमांड बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑन डिमांड मोटरसाइकिल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों में कुलदीप योगी और कप्तान जाटव को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं