सुजानगढ़: गोपालपुरा विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
सुजानगढ़ के गोपालपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मंगलवार को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बढ़ता नामांकन शिक्षा के प्रति जागरूकता का संकेत है और शिक्षा से सामाजिक कुरीतियां दूर हो सकती हैं।