चाईबासा: नो एंट्री आंदोलन समिति के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को 10 बजे चाईबासा से रांची की ओर न्याय यात्रा पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।पदयात्रा की शुरुआत चाईबासा से की गई, जहां समिति के सदस्यों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।