नरवल: महाराजपुर थाने की पुलिस ने 14 वर्षीय छात्रा की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 14 वर्षीय छात्रा की हत्या के आरोपी उदयभान को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि, आरोपी ने बकरी ढूंढने के दौरान छात्रा को बुरी नीयत से पकड़ा लेकिन पहचान हो जाने पर पटक कर हत्या कर दी। अभियुक्त की गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।