घाटोल: वाल्मीकी समाज सुधार संस्था बेणेश्वर के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर घाटोल उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
वाल्मीकी समाज सुधार संस्था बेणेश्वर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर घाटोल उपखण्ड स्तरीय ज्ञापन दिया गया। दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार वाल्मीकी समाज सुधार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा घाटोल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं अवैध शराब के अड्डे, अवैध बुचड़खाने, बंद करने की मांग की हे।