गुन्नौर: गांव बाघऊ के समीप प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला थाना क्षेत्र के रजपुरा बबराला मार्ग से करीब 200 मीटर दूर गांव बाघऊ के समीप सरकारी जमीन पर बनी मजार को प्रशासन के द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। मजार के मुतबवली अजीज ने दावा किया है कि पीर बाबा की ये मजार 500 सो से 600 साल पुरानी है। जबकि प्रशासन का कहना कि करीब 5 से 6 साल पहले जियारत के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा ।