बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार हुईं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी, DM ऑफिस में हंगामा
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
तेज प्रताप यादवा की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई पटना समाहरणालय परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस से बचने का करती रहीं प्रयास
इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वीणा मानवी वहां से निकलने का प्रयास करती नजर आईं, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।
#veenamanvi #viralreels #TejPratapYadav #BreakingNews