चंदौली में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान गिरा गुंबद, PWD कर्मचारी की मौत, एक घायल
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के समय अचानक उसका भारी गुंबद भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से PWD का एक कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां PWD कर्मचारी की मौत हो गई. दूसरे घायल का इलाज जारी है.
#UPNews #BreakingNews #Chandauli
Kasya, Kushinagar | Jul 11, 2026