RPF जवानों ने रेल अधिकारी को पीटा, जमीन पर घसीटा; 4 निलंबित, रेलवे ने बनाई जांच कमेटी
आगरा: कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक (Deputy SS) नरेंद्र सिंह चाहर को RPF के एसआई और जवानों ने पीटा. जमीन पर घसीटा और आरपीएफ थाना ले गए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. रेलवे ने फिलहाल वीडियो में दिख रहे RPF के 4 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित है.
क्या है पूरा मामला:घटना अमृतसर से विशाखापट्नम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के समय की है. यह ट्रेन रविवार दोपहर करीब 12 बजे आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची. ट्रेन में सफर कर रही लुधियाना की यात्री रंजीता राव पेठा खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरीं.
खुले पैसे मिलने में देरी होने पर ट्रेन चलने लगी. तभी ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने महिला को दौड़ते देखकर उसकी सुरक्षा को लेकर गार्ड को सूचना दी. इससे ट्रेन रुकी और महिला यात्री रंजीता राव सुरक्षित ट्रेन में बैठ गईं.
इसी को लेकर RPF और डिप्टी एसएस के बीच विवाद हुआ. चानक ट्रेन रुकने पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई और कांस्टेबल ने ट्रेन रुकने की वजह चेन पुलिंग समझी. इस पर महिला यात्री रंजीता राव के साथ मौजूद आशीष कुमार को ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया.
#indianrailways #trendingreels