दादरी: नोएडा के सलारपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के सलारपुर गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। शुक्रवार को पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंगों ने मारपीट की है।