दादरी: हिमालय प्राइड सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों ने युवक को वाहनों से पेट्रोल चोरी करते रंगेहाथ दबोचा, पुलिस के हवाले किया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय प्राईड सोसाइटी में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सुरक्षा कर्मियों ने 1 युवक को सोसाइटी की पार्किंग में खड़े हुए वाहनों से पेट्रोल चोरी करते हुए रंग हाथ दबोच लिया। वहीं सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।