दादरी: यातायात विभाग ने जनपद में चलाया महा अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4217 वाहन चालकों के काटे चालान
गौतम बुद्ध नगर के यातायात विभाग द्वारा शुक्रवार को डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव के निर्देशन में महा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। महा अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4217 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।