दादरी: सेक्टर-63 में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चला कर विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले 76 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी कॉल सेंटर चला कर विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले 9 युवतियों समेत 76 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से 58 लैपटॉप, 24 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त विदेशी नागरिकों को कॉल कर ठगी का शिकार बना रहे थे। अभियुक्तों को आज जेल भेजा जा रहा है।