दादरी: सेक्टर-52 के समीप पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए दो लैपटॉप व तीन मोबाइल
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी के दो लैपटॉप, तीन मोबाइल, एक मोटरसाइकिल वह अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मनोज के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।