दादरी: नोएडा स्टेडियम में हुआ श्री राम कथा का भव्य आयोजन, सैकड़ों की संख्या में जनपदवासी रहे मौजूद
नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार को श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादात में जनपद वासी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा व जनपद के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री राम कथा के आयोजन के दौरान सैकड़ों की तादाद में महिलाएं व पुरुष भजनों पर थिरकते हुए नजर आए।