#अलीगढ़ में NH-34 पर दौड़ती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, चालक ने जलती कार से कूदकर बचाई जान, डीजल की केन मिलने से मचा हड़कंप,अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में NH-34 स्थित ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार में डीजल से भरी केन रखी हुई थी। आग लगने के दौरान चालक ने जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की पहचान हाथरस जिले के हसायन निवासी सुनील कुमार के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, चालक शराब के नशे में था। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
#Aligarh #BreakingNews #NH34 #Akrabad #ScorpioFire #Hathras #UPNews
Koil, Aligarh | Oct 31, 2026