टंडवा: चुंदरू मंदिर में शादी समारोह में आई महिला की अज्ञात वाहन से टक्कर, हुई मौत
Tandwa, Chatra | Apr 21, 2026 टंडवा के चुंदरू धाम के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह 4:00 के करीब घटी है। घटना में मृतक महिला की पहचान चतरा के पाराडीह निवासी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला चुंदरू धाम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई हुई थी जहां परिवार के सभी सदस्य